चौघार कुशवाह समाज ने पिछोर तिराहे को महात्मा फुले चौराहा नाम करण की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीपूरन राजा को सौंपा ज्ञापन
डबरा। चौघार कुशवाह समाज छात्रावास समिति, महात्मा फुले संगठन एवं समस्त समाजजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीपूरन राजा को नगरपालिका परिषद कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्वालियर-पिछोर मार्ग स्थित चौराहे का नामकरण महात्मा फुले चौराहा" करने, वार्ड 04 में माता सावित्रीबाई फुले की मूर्ति स्थापित कर चौराहे का नामकरण करने तथा नगर पालिका परिषद हॉल में महात्मा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने की मांग की गई। ग्वालियर से आये कुशवाहा समाज का नेतृत्व कर रहे श्री सुग्रीव कुशवाहा ने कहा कि हम डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा लिखित संविधान को मानने वाले लोग हैं महत्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले जी की संघर्ष की बदौलत हमारा समाज पढ़ लिख रहे इसलिए हम दलित शोषित पीड़ित बहुजन समाज के महापुरुषों के लिए मुख्य चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी है इस मौके पर हाकिम सिंह कुशवाह (अध्यक्ष), बलराम कुशवाह धई,कैलाश कुशवाह (संरक्षक अध्यक्ष), रमेश कुशवाह सूर्यवंशी, खेमराज कुशवाह (पूर्व अध्यक्ष), पर्वत सिंह कुशवाह (पूर्व सचिव), सोवरन सिंह कुशवाह (पूर्व कोषाध्यक्ष), रामलखन कुशवाह (युवा अध्यक्ष), एड. रामनरेश कुशवाह, पातीराम कुशवाह (गढ़ी), कैप्टन लखन सिंह कुशवाह, डॉ. गजराज सिंह कुशवाह, रवि कुशवाह (खेरी), गनेशीलाल कुशवाह (मास्टर), सचिव प्रो. विजय कुशवाह, विजय सिंह (सकतपुरा), धर्मवीर कुशवाह, फेरन सिंह कुशवाह (पूर्व अध्यक्ष), सरदार सिंह (पार्षद वार्ड नं. 04), सावित्री महेश कुशवाह (पार्षद वार्ड नं. 27), बहन चित्रलेखा कुशवाह, जहान सिंह कुशवाह, हेमंत कुशवाह, होतम सिंह कुशवाह (पूर्व सरपंच), इंजीनियर अन्थुल कुशवाह, मुकेश कुशवाह (सरपंच बड़ैरा), प्रहलाद सिंह कुशवाह (सरपंच किटौरा), कालीचरण कुशवाह (सरपंच गढ़ी), जशराम कुशवाह (सरपंच इकौना), मलखान सिंह कुशवाह (जनपद सदस्य), अशोक कुशवाह (पार्षद वार्ड नं. 02 पिछोर), राधाकृष्ण कुशवाह, अमर सिंह कुशवाह (बड़ेरा) संतोष कुशवाहा प्रॉपर्टी डीलर हेमंतरामस्वरूप कुशवाहा बरोल सहित कुशवाहा समाज के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।