ग्वालियर।“बौद्ध धर्म और उनके सिद्धांत” विषय पर हुई “व्याख्यानमाला।
 अजाक्स कार्यालय पर मनाई गई त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा 
ग्वालियर।म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूज्य भंते सिद्धातिस्स जी एवं पूज्य संत पुष्पा साहेब जी एवं श्रीमती पुष्पा पूसाम जॉइंट कलेक्टर ने भगवान बुद्ध को दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की।
उसके पश्चात पूज्य भंते सिद्धातिस्स जी 
           “बुद्ध बंदना कर धम्म देशना”
दी गई।
    तत्पश्चात् “बौद्ध धर्म और उनके सिद्धांत” विषय पर “व्याख्यानमाला” आयोजित की गई जिसमे वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर देश को समृद्धशाली बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में श्री रविंद्र त्रिपाठी जी उप-प्रांताध्यक्ष म.प्र.कर्मचारी ने भी भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाशडाला।मुख्य वक्ता श्री आर.एन.विमल जी द्वारा तथागत गौतम बुद्ध के सिद्धांतों को पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में जिलाध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने कहा कि करुणा के महासागर,अहिंसा और करुणा की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षा और उपदेशों से सम्पूर्ण विश्व को शांति व सामाजिक समरसता का संदेश देकर मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया।भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन हमे सदैव प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम का संचालन अजाक्स के जिला महासचिव नरेंद्र गोयल ने किया। अंत में आभार व्यक्त मनोहर कटारिया ने किया।

                   
टिप्पणियाँ
Popular posts
राजस्थान/जालौर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 4 युवती समेत 10 गिरफ्तार।
चित्र
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
डबरा। कांग्रेस की पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक हिना कावरे बनी डबरा विधानसभा चुनाव प्रभारी।
चित्र
विद्युत विभाग के उपमहाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने विभाग के कर्मचारी को किया अपमानित कर जाति सूचक दी गलियां, अजाक्स ने लिखा ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र।
चित्र