दतिया।सिविल लाइन थाना प्रभारी भुमिका दुबे को स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी करने में सफलता मिली,वारटीयो को न्यायालय पेश किया।
दतिया।(पंचमहलकेसरी)सिविल लाइन थाना भुमिका दुबे को स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी करने में सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ निर्देशन में स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटीओं की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अतिरिक्त एवं पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन दतिया का 19 साल पुराना 10 हजार का इनामी स्थाई वारंटी बिहारी लाल पुत्र कन्छेदी उर्फ कन्हैयालाल कुशवाह निवासी अमलिया जिला सतना जो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में रह रहा है। वही इनामी स्थाई वारंटी अपने किसी काम से झांसी आया है मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे अपनी टीम के साथ झांसी बस स्टैंड पहुंचकर इनामी स्थाई वारंटी बिहारी लाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एवं 15 वर्ष पुराना स्थाई वारंटी लखन पुत्र दयाराम आदिवासी निवासी ग्राम पिपरोदा जिस पर 5 हजार का इनाम घोषित था 10 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी प्रेम नारायण पुत्र खेत सिंह जाटव निवासी ग्राम बामरोल कमल पुत्र दीवान अहिरवार निवासी ग्राम रैड़ा दतिया का जिन पर 5 हजार का इनाम घोषित था। एवं स्थाई वारंटी हमाम मोगिया का वारंट तामील कराए गए अभियान के अंतर्गतअभियान के दौरान 12 गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराए गए ।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूमिका दुबे ,सउनि मान सिंह धनोले, आरक्षक कमलदीप, आर संजेश यादव , आर हेमंत प्रजापति,  आर भूपेंद्र सिंह , आर जितेंद्र सिंह,आर चालक विवेक शर्मा एवं सायबर सैल एएसआई संजीव गौड़ सहित सायबर टीम का विषेश योगदान रहा।
टिप्पणियाँ
Popular posts
राजस्थान/जालौर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 4 युवती समेत 10 गिरफ्तार।
चित्र
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
डबरा। कांग्रेस की पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक हिना कावरे बनी डबरा विधानसभा चुनाव प्रभारी।
चित्र
विद्युत विभाग के उपमहाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने विभाग के कर्मचारी को किया अपमानित कर जाति सूचक दी गलियां, अजाक्स ने लिखा ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र।
चित्र