टीकमगढ़।जिले के ग्राम छीपरी में 9फरवरी2020 को संत रविदास जी जयंती चल समारोह पर गांव के स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा हमला किया जिसमें पीड़ित लोगों से मुलाकात की और घटना की जानकारी अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी, अहिरवार समाज संघ राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती किरण अहिरवार, अहिरवार समाज संघ जिलाध्यक्ष पंकज अहिरवार, अशोक अहिरवार, अध्यक्ष अहिरवार समाज सुनील अहिरवार, अजाक्स छात्र संघ जिला अध्यक्ष महेश अहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार, कालीचरण अहिरवार आदि प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से चर्चा के बाद जिला कलेक्टर टीकमगढ़ से मुलाकात की दोषियों पर शक्त से कार्यवाही करने की बात की गई। प्रतिनिधि मंडल द्वारा शासन और प्रशासन पर दबाव उपरांत आठ लोगो की गिरफ्तारी की गई।